अरवल: बेलसार के पास NH-139 पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, महिला और बच्चा घायल
Arwal, Arwal | Apr 12, 2025 शनिवार सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।