अरवल: अरवल पुलिस का विशेष अभियान: विलेज क्राइम नोटबुक के अनुसार 9 अभियुक्त गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 12, 2025 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष समकालीन अभियान चलाकर कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई VCNB के अनुसार चयनित गाँवों में की गई। करपी थाना क्षेत्र से 05, कलेर से 02, कुर्था से 01 और अरवल से 01 अभियुक्त पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या, अपहरण, वारंटी और मद्यनिषेध जैसे मामलों के आरोपी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।