मंझनपुर: सल्लहा गांव में बारिश के साथ महुआ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आकर 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत व बुजुर्ग झुलसा
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के करारी थाना अंतर्गत सल्लहा गांव में गुरुवार की दोपहर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक 12 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही एक बुजुर्ग झुलस गया है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।