मंझनपुर: जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) मंझनपुर पाए गए अनुपस्थित
जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय,मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी,मंझनपुर देवेंद्र कुमार ओझा एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मंझनपुर कमलाकांत मिश्र अनुपस्थित पाये गये। शासन द्वारा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित किया गया है।