मंझनपुर: नपा मंझनपुर अध्यक्ष का रेजिडेंट सर्टिफिकेट हुआ निरस्त, फर्जी निवास लगा कर नपा अध्यक्ष का पद हासिल करने का लगा था आरोप
भाजपा नेता व नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज की मुस्किले बुधवार को बढ़ गई। प्रशासन ने लंबी जांच प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष के रेजीडेंट सर्टिफिकेट को गलत तरीके से जारी होने का हवाला देकर निरस्त कर दिया। निवास के निरस्त होने के बाद अध्यक्ष के निर्वाचन पर संकट के बादल मड़राने लगे है।