मंझनपुर: पश्चिम शरीरा नहर के पास तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा नहर के पास एक तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक रिश्तेदारी में गया हुआ था वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।