मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, करारी, पश्चिम शरीरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने एसपी को समस्याएं बताई इस दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए। कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।