प्रतापगढ़: जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 133842 वादों का किया गया निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत उदघाटन ज़िला जज अब्दुल शाहिद द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। न्यायमूर्ति नीरज त्रिपाठी द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आधुनिक सभागार का उद्घाटन किया गया ।अपर जिला जज सुमित पंवार ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 133842 वादों का निस्तारण किया।