मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
मोहिउद्दीननगर सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि शिविर में 150 से अधिक गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के लिए पंजीयन किया गया।