जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को 'फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 7.0' के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 3 किलोमीटर की सामूहिक फिटनेस साइकिल रैली में सहभागिता की गई। साथ ही, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने हेतु 'यूनिटी रन' तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'प्लॉग रन' का आयोजन किया गया। प्लॉग रन के अंतर्गत प्रतिभागियों ने दौड़ते एवं पैदल चलते हुए मार्ग में पड़े कचरे का संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर निदेशक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिटनेस एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में भी इन सकारात्मक आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #censusindia2027 #freedomrun #dcomp #census2027
8.1k views | Madhya Pradesh, India | Nov 1, 2026