मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी पर के पास स्कॉर्पियो और ऑटो से बचने के दौरान बाइक सवार तार के पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हाथी टोला के रहने वाले विक्की कुमार के रूप में की गई है। जबकि नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।