बिजनौर: बिजनौर में सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की लगी भीड़
Bijnor, Bijnor | Aug 24, 2026 बिजनौर में आज सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह 9 बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की भीड़ लगी है। बिजनौर शहर सहित सभी मंदिरो में शिवालियों पर जलाभिषेक करने के दौरान जय भोले की गूंज से मंदिर गूंज उठे लाखों श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी मन्नत मांग रहे हैं। जिले के सभी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।