विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16-07-2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , चक्रधरपुर भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 68- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पूर्वी भाग), मतदान केंद्र संख्या 69- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पश्चिमी भाग) तथा मतदान केंद्र संख्या 73- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जांटा का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए वितरित किए गए गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन कराया जाए, ताकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जा सकें। #JharkhandSIR
#SIRChampions
#SinghbhumKareSIR Chief Electoral Officer, Jharkhand DC West Singhbhum