मिर्ज़ापुर: पति से बात कराने के बहाने घर में घुसकर दो लोगों ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, राजगढ़ पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज
पति से बात कराने के बहाने घर में घुसकर दो लोगों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। राजगढ़ थाना क्षेत्र की एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी को पत्र सौंपा। बताया कि 9 में 2025 की रात 11:00 बजे गांव के ही दो लोग मोबाइल लेकर उसके घर आए और पति से बात करने की बात करते हुए जब उसने दरवाजा खोला तो घर के अंदर घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।