मिर्ज़ापुर: टेढ़ी नीम निवासी पीड़ित ने संविदा लाइनमैन पर ₹1,20,000 लेकर काम न करने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
टेढ़ी नीम निवासी मोहम्मद तबरेज पुत्र सईद ने संविदा लाइनमैन पर एक लाख 20 हजार रुपया लेकर काम न कराने का आरोप लगाया है। कहा कि तीन साल पहले रुपए लिए थे। लालडिग्गी पर तैनात सत्यनारायण गुप्ता उर्फ काजू अब रुपए लौटाने में आनाकानी कर रहा है। अब तक 40 हजार रुपए लौटाए हैं। शेष रुपए नहीं दे रहा है