मिर्ज़ापुर: राजपुर पुलिया के पास दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान वाराणसी किया गया रेफर
सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सूरज बली बाइक से मिर्जापुर की तरफ आ रहे थे हलिया के राजपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमे सूरज बली गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल सूरज बली को मिर्जापुर अस्पताल लाए डॉक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर किया।