मिर्ज़ापुर: राजकीय उद्यान लालडिग्गी के सामने ट्रक धंसा, अमृत योजना के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें धंसी
राजकीय उद्यान लालडिग्गी के पास ट्रक धंस गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया। बारिश होने के बाद अमृत योजना के तहत कराए गए कार्यों के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क धंसने की शिकायत मिली है। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे माल लदा ट्रक जैसे ही राजकीय उद्यान लालडिग्गगी के सामने पहुंचा कि दोनों पहिया धंस गया। इसके अलावा लालडिग्गी तिराहा, देवपुरवा तिराहा पर सड़क धंस गई।