मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के ओझला पुल के हनुमान मंदिर के पास कुएं में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड की टीम ने सकुशल निकाला बाहर
सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे विंध्याचल के ओझला पुल हनुमान मंदिर के पास कुएं में युवक गिर पड़ा फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटो मस्कत के बाद सकुशल निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला मंडली अस्पताल भेज दिया जहां युवक का इलाज चल रहा है। युवक की पहचान विंध्याचल की गजिया मोहल्ले के रहने वाले पवन के रूप में किया गया है पुजारी ने बताया कि वह सुबह कुएं के ऊपर लेटा था।