गोईलकेरा प्रखंड के कैरम मैदान में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान डीआईजी अनूरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु तथा एसपी अभियान राहुलदेव बड़ाइक शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया।