बिजावर: अमरोनिया जंगल में प्रेम प्रसंग के कारण पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी संग पति की हत्या की, 3 गिरफ्तार
सटई थाना क्षेत्र में अमरोनिया जंगल में मिले मनीराम रैकवार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार ने अपने प्रेमी अखलेश पटेल और उसके साथी भरत यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, तौलिया, पेचकस समेत सामग्री।