कैरो: कैरो में वज्रपात से महिला की मौत, भाजपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस।
लोहरदगा जिले के कैरो मुख्यालय स्थित एक मोहल्ले में खेत में धान की बिचड़ा (नर्सरी) तैयार करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से प्रकाश रविदास की 37 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कैरो प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे,