#रामपुर बुशहर : सुंडा–जगूनी–सनेई सड़क पर बढ़ता खतरा👇
सुंडा–जगूनी–सनेई सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सड़क पर सफर करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसके कारण खोई और ओड्डा गांव के लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
विडियो क्रेडिट : रजत नेगी
Rampur, Shimla | Aug 1, 2026