बड़ौत: रमाला पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगवाने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 18, 2025 रमाला थाना पुलिस ने फर्ज़ी दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगवाने वाले एक रैकिट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे नकली दस्तावेज, प्रिन्टर मशीन आदि सामान बरामद किया है। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बताया कि ये लोग कई प्रदेशों में अपना कारोबार कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।