बड़ौत: भड़ल गांव में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, कहा- किसान-मजदूर की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Baraut, Bagpat | Apr 17, 2025 भड़ल में गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेशपाल पंवार ने कहा कि देश कि आर्थिक स्थिति किसान मजदूर ही मजबूत करता है, जबकि सरकार इनकी अनदेखी कर रही है। किसान को उसकी फसलों का वाजिब दाम तक नहीं मिल रहा है किसान महंगी खेती करने पर मजबूर बन गया है। उर्वरक हो या खाद,पानी, तेल,बीज आदि सभी पर महंगाई की मार पड़ रही है।