बड़ौत: जौनपुर में आयोजित 4 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में डौलचा शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने जीते पदक, शूटिंग रेंज पर हुआ स्वागत
Baraut, Bagpat | Apr 17, 2025 12 से 15 अप्रैल तक जौनपुर मे प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे बालैनी क्षेत्र के डौलचा मे स्थित शूटिंग रेंज के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। प्रिंस यादव, आशीष यादव, प्रियांश यादव ने टीम वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता। स्वाति यादव, गौतम, इकरा ने 10 मीटर टीम वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता। रितिक कुमार ने 10 मीटर सिंगल वर्ग मे रजत पदक जीता।