तारापुर: चेचर मामा ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मकई के खेत में बच्ची बेहोश मिली
Tarapur, Munger | Feb 17, 2026 मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. हरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात्रि चचेरे मामा ने चार वर्षीय मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की बात कही गई है. गिरफ्तार युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है.