खोदावंदपुर: किराए के भवन में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र को सांसद निधि से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन चलकी में स्थानांतरित किया गया
वर्षों से किराए के निजी भवन में चलने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को नवनिर्मित सामुदायिक भवन चलकी में शिफ्ट किया गया। सांसद निधि से बनाये गये इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे टीवी भारत मुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में टीवी सेंटर बेगूसराय के टीम के द्वारा 113 लोगों का एक्स-रे कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गयी।