खोदावंदपुर: सीमान चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में फाइनेंस कंपनी का मैनेजर समेत दो लोग घायल
दो बाइकों की हुई आमने सामने की टक्कर में फाइनेंस कम्पनी का मैनेजर समेत दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मैनेजर की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक गांव निवासी राम विलास पासवान के पुत्र मृयूजय कुमार के रूप में की गई। यह सड़क हादसा बेगूसराय-रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ पर खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ।