खोदावंदपुर: बजही गांव के पास ग्रामीण पथ पर अनियंत्रित बाइक ने दूसरे बाइक में मारी ठोकर, दो युवक घायल
अनियंत्रित बाइक सवार ने सोमवार की शाम करीब छः बजे सामने से आ रहे दूसरे बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह घटना एस एच 55 से मटिहानी गांव की ओर जानेवाली ग्रामीण पथ में बजही शिवमंदिर के समीप घटी. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया।