बक्सर: शराब तस्करी कांड: अहिरौली से दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 1, 2025 औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने शराब तस्करी मामले में वांछित दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को 4 बजे अपराह्न में जेल भेज दिया. गिरफ्तार होने वालों में अहिरौली निवासी स्व.कामता माझी का पुत्र कन्हैया माझी एवं उसी गांव का जनार्दन माझी शामिल है. पूर्व के शराब तस्करी कांड में इनकी तलाशी की जा रही थी. इसी बीच पता चला कि वे अपने गांव में है.