शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित कमलागंज पुलिया के पास मंगलवार शाम बीच सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती एक युवक को थप्पड़ मारते और बाद में चप्पलों से पीटते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।