जालौर: जालौर में ग्राइंडर मशीन से लोहा काटते समय की युवक घायल उपचार जारी
Jalor, Jalor | Aug 24, 2024 जालौर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती लेटा गांव में ग्राइंडर मशीन से लोहा काटते समय एक मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। मशीन हाथ से छूटकर जबड़े पर लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है घायल व्यक्ति मिस्त्री चंपालाल नाम बताया जा रहा है।