जालौर: जालौर के बिशनगढ़ ग्राम पंचायत में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
Jalor, Jalor | Aug 23, 2024 जालौर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिशनगढ़ में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत लोगों को शपथ भी दिलाई गई।