जालौर: सवारियों से भरी बस 10 फीट की ऊंचाई से गिरी जवाई नदी के पुल पर हुई बेकाबू 12 घायल, एक गंभीर
Jalor, Jalor | Aug 23, 2024 जालोर से शुक्रवार सुबह 8 बजे सुमेरपुर जाने के लिए निकली प्राइवेट बस जवाई नदी पर बने पुल पर बेकाबू होकर 10 फीट की ऊंचाई से नदी क्षेत्र में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा सुबह करीब 8.30 बजे आहोर थाना इलाके के सांकरणा पुल पर हुआ।