अतर्रा: बड़ागांव गांव में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Atarra, Banda | May 17, 2026 अतर्रा : बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बड़ागांव निवासी रामअवध, अरविंद कुमार, बुद्धविलाश तथा मिलाथू निवासी उमेश शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाशी के दौरान करीब 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।