दरभंगा: दरभंगा से गायब समस्तीपुर की लड़की का बयान, कहा - मेरा अपहरण नहीं हुआ
समस्तीपुर की रहने वाली एक लड़की जो दरभंगा के एक कॉलेज में नामांकन करा कर पढ़ाई के लिए प्रत्येक दिन समस्तीपुर से आती थी। वह 27 जून 2025 को दरभंगा से गायब हो गई थी। इसके बाद उसके पिता के द्वारा दरभंगा के नगर थाना में प्राथमिक की भी दर्ज की गई। लेकिन अचानक गायब हुई लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुवार की शाम 6:30 बजे सामने आई और उन्होंने अपना बयान जारी किया।