दरभंगा: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने किसान सलाहकार और समन्वयक के साथ किया संवाद
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा किसान सलाहकार एवं किसान समन्वयक के साथ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किसान सलाहकार को वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर गणना प्रपत्र को भरने कहा। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे दी गई।