दरभंगा: मोनिका प्रकरण में मिथिलावादी युवाओं का दरभंगा SSP कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन
सी.एम. कॉलेज, दरभंगा की छात्रा मोनिका की रहस्यमय गुमशुदगी के विरोध में मिथिलावादी युवाओं ने गुरुवार को दिन के 12.30 बजे दरभंगा SSP कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रा 27 जून से लापता है, और अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।