दरभंगा: नगर थाने में मोबाइल छिनतई मामले का फरार अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार
दरभंगा के नगर थाने में मोबाइल छिनतई के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद साहब खान उर्फ इरशाद है जो सेनापत किलाघाट का रहने वाला है इस पर कई थाने में मामले दर्ज हैं।