दरभंगा: छात्रा मोनिका की बरामदगी के लिए दरभंगा सांसद ने डीजीपी से की मुलाकात, जल्द पहल करने का किया आग्रह
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ गोपाल जी ठाकुर ने पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर समस्तीपुर जिला अंतर्गत कर्पूरी ग्राम की लड़की मोनिका कुमारी के दरभंगा स्थित सीएम कॉलेज परिसर से दिनांक 27- 06- 2025 से गायब होने के संबंध में जानकारी दी और जल्द से जल्द बरामदगी को लेकर आग्रह किया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे दी।