बिजावर: दिल्ली कूच से पहले, सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी किसानों से मिले
छतरपुर–पन्ना क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित विस्थापन के विरोध में “जय किसान संगठन” के आह्वान पर हजारों आदिवासी किसान, महिलाएं और बच्चे 5 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले शनिवार की रात 8 बजे किसानों से मिले उनका का आरोप है कि बिना मुआवजा जमीन अधिग्रहण, फसलों का नुकसान और प्रशासनिक दमन हो रहा है। कई संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।