नरवर: मगरोनी कृषि उपज मंडी में धान की आवक जारी, ₹3750 प्रति क्विंटल तक पहुंचे भाव
मगरोनी कृषि उपज मंडी में गुरुवार दोपहर 12 बजे तक धान की आवक लगातार जारी रही। मंडी में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिससे खरीद-बिक्री का सिलसिला पूरे उत्साह के साथ चलता रहा। मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले धान का अधिकतम भाव ₹3750 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार बेहतर गुणवत्ता वाले धान की मांग बनी हुई है, जबकि सा