कोल: नगला पटवारी में ₹10 के विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, 5 लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 नगला पटवारी में ₹10 के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। इस पथराव में पांच लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में शामिल लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार दोपहर दुकानदार से नांद खरीदने को लेकर आपस में ₹10 को लेकर विवाद हुआ।