संतकबीरनगर में प्रशासन ने ब्रिटिश मौलाना समसुल हुदा से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की। मोती नगर स्थित मदरसा कुल्लीयतुल बनातीर राजबीया मिस्बा पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चला। नाव थाना पुलिस समेत प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कार्रवाई जारी रही।