जमुई: नरियाना पुल पर अज्ञात वाहन के कहर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 नरियाना पुल के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल मकसूद खैरा बाजार सामान खरीदने जा रहा था। उसके भाई मो. खुर्शीद ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।