चाईबासा: जिला परिषद सदस्य माधव व पिलका गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सीएम व मंत्री तथा डीसी से की शिकायत
चाईबासा जिले के जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्रा व पिलका गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर राज्य के सीएम व मंत्री तथा चाईबासा के डीसी से शिकायत किए है।सोशल साइट्स के माध्यम से जिला परिषद सदस्य माधव ने बताया कि मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत के पिलका गांव में कुदराय नाग के घर के पास स्तिथ चापाकल विगत 8 माह से ज्यादा समय से खराब है।