हमीरपुर: कुरारा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चोरी के माल व अवैध तमंचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे संजय यादव पुत्र हुकुम निवासी ग्राम पचखुरा थाना कुरारा को शिवनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक अदद पिक-अप तथा पिक-अप पर लदा एक कुन्तल कटा हुआ छड़ व छड़ काटने वाली मशीन तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गयी हैं।