हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र के बाला मोहाल में गैस पर चाय बनाते समय वृद्धा आग से झुलसी
बिवांर थाना क्षेत्र के बाला मोहाल में खुली गैस को जलाने के लिए माचिस की तीली जलाते ही पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। जिससे वृद्धा जलकर झुलस गई। जिसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवार करने के वाला मौहाल की 75 वर्षीय वृद्धा शोभा रानी पत्नी लालता विश्वकर्मा के पुत्र अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। घर में वृद्धा अकेली रहती है।