हमीरपुर: हमीरपुर के कल्पवृक्ष इलाके में लकडबग्घे की दहशत से भयभीत हुये लोग, वन विभाग की टीम रही नाकामयाब
हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके के कल्पवृक्ष इलाके में रात में लकड़बग्घे की हलचल से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पिछले दो तीन दिनों से इस इलाके में लगातार लकड़बग्घा देखा जा रहा था। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गायत्री मन्दिर में लकड़बग्घा जा छुपा तो वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पंहुची वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर लकड़बग्घे को पकड़ने की कोशिश की।