हमीरपुर: धुंधपुर में अवैध शराब भट्टी पकड़कर मौके से 60 लीटर शराब 3 कुंटल लहन बरामद
शनिवार रात थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने धुंधपुर निवासी बाबूलाल साहू के घर छापा मारकर मौके से 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ तीन कुंटल लहन बरामद करके नष्ट कराया है। बाबूलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक वकील अहमद, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र चौधरी, कांस्टेबल शैलेश कुमार, अरुण कुमार आदि रहे।